पंजाब में कोरोना वायरस की दहशत  , चार नए मरीजों की पुष्टि हुई

पंजाब में अब तक 10 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है 



चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस का प्रभाव तेजी से बढऩे लगा है। राज्‍य में चार और मरीजों में कोराेना वायरस COVID-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्‍य में COVID-19 पाॅजिटिव मरीजों की संख्‍या 10 हो गई है। शनिवार को चंडीगढ़ के पास मोहाली में दो लाेगों में व्‍यक्ति के COVID-19 से ग्रस्‍त पाए जाने की खबर है। इसमें एक महिला और एक पुरुष है। इसके अलावा हाेशियारपुर में एक व्‍यक्ति के कोरोना वायरस से ग्रस्‍त होने की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ में भी शनिवार को एक व्‍यक्ति के COVID-19 से संक्रमित हाेने की पुष्टि हुई है। इससे पहले शुक्रवार को चंडीगढ़ और मोहाली में पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। पंजाब में 42 संदिग्ध मरीज अब तक सामने आए हैं।


चंडीगढ़ और मोहाली में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। यहां अब तक COVID-19 के आठ मरीजों की पुष्टि हुई है। मोहाली में शनिवार को एक अधेड़ व्‍यक्ति कोरोना वायरस से ग्रस्‍त पाया गया। इसके बाद एक महिला को भी COVID-19 से संक्रमित पाए जाने की सूचना मिली है। यह महिला शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई मोहली के फेस तीन निवासी 69 साल की बुजुर्ग की बहन है। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ मंजीत सिंह ने की इसकी पुष्टि की है।  दूसरी ओर, बुधवार को COVID-19 वायरस से ग्रस्‍त पाई गई चंडीगढ़ के सेक्टर 21 की युवती की दोस्‍त के भी इस वायरस से संक्रमित होेने की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि शनिवार को आइ्र उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।


चंडीगढ़ और मोहाली में आठ मरीजों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि, होशियारपुर में भी मिला पॉजिटिव केस


इससे पहले अमृतसर में काेरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है। यह व्‍यक्ति होशियारपुर का रहनेवाला है। इसके अलावा नवांशहर में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इसके अलावा फगवाड़ा में एक 80 साल के बुजुर्ग की खांसी-जुकाम से मौत हो गई।


होशियारपुर में शनिवार को कोरोना वायरस से एक और बुजुर्ग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि यह बुजुर्ग इटली से लौटे नवांशहर के उस मरीज के संपर्क में आया था जिसकी बीते बुधवार को मौत हुई थी। राज्‍य में पिछले तीन-चार दिनों से कोराेना के मामलों में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को चंडीगढ़ व मोहाली में पांच मरीजों के कोराेना से सं‍क्रमित होने की पुष्टि हुई। शनिवार सुबह भी एक मामले की पुष्टि की खबर है।